पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात शहर के अमन विहार इलाके में गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, हाथापाई के बाद गोलीबारी हुई। घायलों की पहचान भरत और तुषार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से भरत को छुट्टी दे दी गई और तुषार का इलाज चल रहा है। भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।
अधिक जानकारी का इंतजार है।