जैतपुर में एक घर से दो महिलाओं के शव मिले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जैतपुर में एक घर से दो महिलाओं के शव मिले

एक अधिकारी ने बताया कि आलम और उसका 10 वर्षीय बेटा गायब है। ऐसी आशंका है कि पत्नियों

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक घर में दो महिलाओं के शव मिले। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और बताया कि घर से बदबू आ रही है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो दो शव मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं जमशेद आलम की पत्नियां थीं। दोनों महिलाओं की उम्र 30 साल के आस-पास थी। एक अधिकारी ने बताया कि आलम और उसका 10 वर्षीय बेटा गायब है। ऐसी आशंका है कि पत्नियों की हत्या के बाद आलम फरार हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।