तृणमूल कांग्रेस पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी : ममता बनर्जी  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तृणमूल कांग्रेस पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी : ममता बनर्जी 

जमुरिया : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि

जमुरिया : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी लोगों को भाजपा के कथित हमलों से बचाने के लिए झारखंड और असम जैसे पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी उकसावे के शिकार न बनें।

बनर्जी ने पश्चिमी बर्द्धवान जिले में एक जनसभा में कहा, ‘‘हमारी पार्टी लोगों को भगवा दल के हमलों से बचाने के लिए पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी। हम भविष्य में झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हम असम और ओडिशा में भी चुनाव लड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा हिंसा भड़काने तथा राष्ट्र को बांटने की कोशिश कर रही है। उनकी सरकार यह नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।