नोएडा में दर्दनाक हादसा, पुताई के दौरान रस्सी टूटी, एक की मौत , 1 गंभीर रूप से घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नोएडा में दर्दनाक हादसा, पुताई के दौरान रस्सी टूटी, एक की मौत , 1 गंभीर रूप से घायल

जनपद गौतमबुद्ध नगर में फेस-2 थानाक्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स में स्थित एक बहुमंजिली फैक्ट्री में रंगाई-पुताई के दौरान

दिल्ली एनसीआर से सटे नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, जनपद गौतमबुद्ध नगर में फेस-2 थानाक्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स में स्थित एक बहुमंजिली फैक्ट्री में एक पुताई के दौरान मजदूर की रस्सी टूट गई और जिसमें तकरीबन 
एक मजूदरों की कथित तौर से मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।   
रस्सी टूटने की वजह से हुआ दर्दनाक हादसा
थाना प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि होजरी कॉम्प्लेक्स मे स्थित एक बहुमंजिली फैक्ट्री की दीवार पर रस्सी डालकर बृहस्पतिवार को पुताई का काम चल रहा था। पुताई का काम कर रहे वेद प्रकाश (22) व सूरज (23) रस्सी टूटने से ऊंचाई से नीचे गिर गए।
दीवारों पर पेंट , पुट्टी , प्राइमर कब क्यों और कैसे - Paint , Wall putti  and Primer
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बृहस्पतिवार देर रात वेद प्रकाश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे उपचार के लिए शुक्रवार को दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।