तिवारी बोले केजरीवाल जी ऐसे संवेदना शून्य कैसे हो सकते हैं आप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तिवारी बोले केजरीवाल जी ऐसे संवेदना शून्य कैसे हो सकते हैं आप

मनोज तिवारी ने रविवार की शाम ट्वीट किया कि, ‘जहां एक तरफ पूरी दिल्ली मातम में डूबी है

नई दिल्ली : फिल्मिस्तान स्थित अनाज मंडी इलाके में हुई 43 मौत मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर घटना वाले दिन भी बधाई कार्यक्रम में जाने पर संवेदना शून्य होने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार की शाम ट्वीट किया कि, ‘जहां एक तरफ पूरी दिल्ली मातम में डूबी है 43 परिवार उजड़ गए, कई लोग घायल हैं…वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री जी ‘बधाई तिमारपुर’ कार्यक्रम कर रहे हैं। 
केजरीवाल जी ऐसे सम्वेदना शून्य कैसे हो सकते हैं आप?’ बताया जा रहा है एलएनजेपी में मरीजों का हाल चाल लेने के बाद मुख्यमंत्री तिमारपुर निकल गए थे।  तिवारी ने एक और ट्वीट किया, ‘सीएम और आप’ मासूमों की मौत पर राजनीति कर रहे हैं, जो कि बहुत निंदनीय है। निगम द्वारा कोई भी लाइसेंस नहीं दिया गया है। केजरीवाल ये बताएं कि फैक्ट्री चलाने वाला रेहान कौन है जिसे वहां के विधायक का सरक्षंण प्राप्त है?
 हम इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं। हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर सहित सांसद भी पहुंचे घटना स्थल फिल्मिस्तान में लगी भीषण आग के घटनास्थल पर जाने के बाद घायलों से मिलने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश साहिब सिंह, नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, विधायक सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी एवं मीडिया प्रमुख अशोक गोयल पहले एलएनजेपी, लेडी हार्डिंग और आरएमएल अस्पताल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।