Girl in a jacket

तिवारी ने उत्तर पूर्वी लोस के कार्यकर्ताओं से किया संवाद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के

नई दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस बाबत उत्तर पूर्वी जिले के भाजपा कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई। यहां पर बूथ शहरी केंद्र, मंडल जिला और क्षेत्र में प्रवास करने वाले प्रदेश और राष्ट्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मनोज तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा जनहित में की गई उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताया, साथ ही पार्टी हित में सुझाव भी मांगे। 
बैठक में विधायक जगदीश प्रधान, प्रदेश मंत्री मीनाक्षी शिवम, जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह बिट्टू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दहलीज पर खड़ी है और वर्तमान दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली के जनहित और केंद्र सरकार के बीच विगत साढ़े 4 वर्ष तक लगातार दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार सत्ता के संसाधनों का दुरुपयोग कर सिर्फ अपने नाम को चमकाने में लगी रही और दिल्ली के लोग पीने के पानी, स्वास्थ्य, परिवहन व्यवस्था, अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण के अभाव का दंश झेलते रहे। 
चुनाव जब नजदीक है तब सरकारी खजाने को लूटा कर केजरीवाल एक बार फिर सत्ता का सपना देख रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को पास करने के लिए जब दिल्ली सरकार पूरी तरह फेल हो गई तो केंद्र सरकार ने यह मामला अपने हाथों में लेते हुए रिकॉर्ड तीन महीने में सारी प्रक्रिया को पूरा कर ऐसी कॉलोनियों के लिए सार्थक पहल की। 
उन्होंने संसदीय क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। तिवारी ने कहा कि दिल्ली के हित के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है इस बार दिल्ली की जनता एक नहीं तीन सरकारों को चुनने वाली है, क्योंकि नगर निगम और केंद्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन हर योजनाओं को दिल्ली की जनता तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार सेतु का काम करती है, जहां भाजपा की सरकार जरूरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।