तिवारी ने हड़ताली कैट्स एंबुलेंस कर्मचारियों का तुड़वाया अनशन

भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से सोमवार को मनोज तिवारी मुलाकात की और उन्हें नीबू पानी पिलाकर उनका

नई दिल्ली : कैट्स एंबुलेंस निजीकरण के खिलाफ व समय से वेतन की मांग को लेकर पिछले 65 दिनों से जारी कैट्स एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सांसद मनोज तिवारी भी आ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से सोमवार को मनोज तिवारी मुलाकात की और उन्हें नीबू पानी पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। बता दें कि, पिछले 65 दिनों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास स्थित विकास भवन के सामने कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। 
मांग पूरी न होता देख 12 दिनों से कर्मचारियों ने भूख हड़ताल जारी की थी। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात करते हुए मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला और कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को मौका दिया, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं की। पूरी दिल्ली को पता चल चुका है कि सरकार हड़बड़ी में है। भ्रष्टाचारी और अमानवीय सरकार तीन-चार महीने की मेहमान है। उन्होंने यह भी बताया का भाजपा कांट्रेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों की उम्र 58 साल करना चाहती है। 
यही नहीं मनोज तिवारी ने कहा, वह निजीकरण के समर्थन में नहीं है। भाजपा हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की पूरी मदद करेगी। वहीं कैट्स एंबुलेंस स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र लाकड़ा ने कहा, जबतक दिल्ली सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी रहेगी। कहा, सरकार ने 1500 कर्मचारियों का रोजगार छीन लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।