दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हुई बारिश , तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हुई बारिश , तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हुई। शहर में अधिकतम तापमान 27.9

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हुई। शहर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।