दिल्ली के शालीमार बाग में एक मकान में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत और चार अन्य झुलसे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के शालीमार बाग में एक मकान में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत और चार अन्य झुलसे

उत्तर पश्चिम दिल्ली में शालीमार बाग के एक मकान में शनिवार को आग लग जाने से तीन महिलाओं

उत्तर पश्चिम दिल्ली में शालीमार बाग के एक मकान में शनिवार को आग लग जाने से तीन महिलाओं की जलकर मौत हो गयी जबकि चार अन्य झुलस गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
अग्निशमन विभाग के अनुसार उसे शाम छह बजकर पांच मिनट पर आग लगने की खबर मिली। उसके बाद आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं । 
अधिकारियों के अनुसार आग में झुलस गये लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां किरण (60), सोमवती (57) और कामतादेवी (75) की मौत हो गयी। वामशिखा (14), अक्षित (15), ईना (27) और लाजवंती (68) का इलाज चल रहा है। 
अग्निशमन विभाग के अनुसार सात बजकर 55 मिनट पर आग को काबू में लाया जा सका। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।