भाजपा विधायक ओपी शर्मा को पीटने के मामले में 3 गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा विधायक ओपी शर्मा को पीटने के मामले में 3 गिरफ्तार

NULL

दिल्ली में भाजपा विधायक ओपी शर्मा के पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार इलाका स्थित उनके घर में तीन लोग कथित रूप से नशे की हालत में घुस गए और वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद शर्मा की पिटाई कर दी। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की पहचान रोहित (30), राजेश (40) और साहिल (18) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विधायक के गार्ड और कॉलोनी के वॉचमैन के साथ भी दुर्व्यवहार किया। घटना शनिवार की है और रविवार को विधायक के गार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के साथ कुछ महिलाएं भी घटना में शामिल थीं। लेकिन इनमें से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।