दोनोें की इस मुलाकात के निकाले जा रहे हैं कई मायने

डेढ़ माह से नेतृत्व विहीन चल रही प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी अभी

नई दिल्ली : डेढ़ माह से नेतृत्व विहीन चल रही प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी अभी तक किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंची। दूसरी तरफ प्रदेश प्रभारी पीसी चाको के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस में बगावत के सुर भी तेज हो गए हैं। इधर, सोमवार को पीसी चाको की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में चाको केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
इसके बाद ही राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा चल पड़ी कि चाको अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा पूरी करने के उद्देश्य से ही भाजपा के राज्यपाल से मिले। यहां यह बता दें कि पिछले दिनों ही चाको एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपनी केरल वापस जाने की मंशा बता चुके हैं। इसके तुरंत बाद ही चाको की भाजपा के राज्यपाल से इस तरह मिलने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 
वैसे कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पुराने संबंध भी कोई चीज होती है? लेकिन सवाल यहां यह उठता है कि भाजपा और कांग्रेस में इन दिनों जबदस्त तौर पर राजनीतिक रार मची हुई है। ऐसे में एक दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी का भाजपा राज्यपाल से मिलने पर सवाल तो उठेंगे ही और चर्चा भी होगी? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।