कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का नया चेहरा जल्द ही मिलने वाला है । क्योंकि इस साल में मार्च के महीने में वर्तमान दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया था। जिसके लिए कांग्रेस को इस पद के लिए नए चेहरे की तलाश है। इस पद के लिए 2 लोगों का नाम सबसे ज्यादा उभर कर आ रहा है । जी हां हम बात कर रहे हैं देवेंद्र यादव और अरविंदर सिंह लवली की। लेकिन अभी तक अध्यक्ष के नाम की कोई घोषणा नहीं की गई है। ज्यादातर लोग चाहते हैं कि दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए यादव का नेतृत्व करें। वहीं दिल्ली इकाई का एक वर्ग ऐसा भी है जो लवली के नाम का सुझाव दे रहा है। लेकिन समस्या यह बनी हुई है कि आखिर किसको इस पद के लिए नियुक्त किया जाए? कांग्रेस पार्टी को दिल्ली के नए अध्यक्ष को ढूंढने के लिए काफी देरी हो रही है क्योंकि बताया जा रहा था कि 23 जुलाई के दिन पार्टी द्वारा आयोजित सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन के बाद ही इस नाम की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ हुआ नहीं।
ये दो नाम होंगे दावेदार
देवेंद्र यादव उत्तराखंड के लिए कांग्रेस प्रभारी है और वह अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य भी है। वही गांधीनगर विधानसभा सीट से साल 1998 में चुनाव जीतने वाले अरविंदर सिंह लवली राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस सरकार में परिवहन शिक्षा शहरी विकास और राजस्व मंत्री भी रह चुके हैं। दोनों ही इस दावेदारी के लिए सबसे उच्च स्तर वाले प्रभारी कहलाएंगे। लेकिन कांग्रेस की दिल्ली इकाई के लिए नए प्रमुख चयन पर सुझाव मांगने और राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए आईसीसी के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया ने एक बैठक भी की थी जिस दौरान उन्होंने सुझाव लेने के लिए परियों के जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
जल्द ही हो सकता है ऐलान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का अभी तक नया चेहरा सामने नहीं आया है लेकिन इस चेहरे की नियुक्ति जल्द से जल्द जरूरी है क्योंकि पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के कार्यकाल की समाप्ति हो चुकी है। बता दे की दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद डीपीसी अध्यक्ष भी बदल जाएगा। और कांग्रेस नेताओं ने 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी की समीक्षा के लिए 16 अगस्त को एक बैठक भी रखी थी और उसे बैठक में अपने संगठनों को मजबूत करने के तरीकों पर कई मुद्दों को सदस्यों के सामने रखा था। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का नाम ऐलान हो जाएगा क्योंकि इसमें पहले से ही काफी देरी हो चुकी है।