दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, ठंडी हवाओं और रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, ठंडी हवाओं और रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से चल रही ठंडी हवाओं और उसके बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश ने

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से चल रही ठंडी हवाओं और उसके बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश ने गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत दी है। पिछले दो दिनों से लोग बेमौसम गर्मी की गिरफ्त में थे।आज सुबह मौसम ने मिजाज बदला और राष्ट्रीय राजधानी तथा आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। कुछ ही पल बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। रिमझिम बारिश का आलम ऐसा रहा कि लोग अपनी दिनचर्या छाते और रेनकोट पहनकर करते नजर आए ।
1694757360 20230529208l
मौसम विभाग ने आज पूरे दिन बादल छाये रहने और बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि अगामी कुछ दिनों तक बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी के कारण तापमान में बहुत अधिक वृद्धि होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।