भाजपा विरोधी दलों की स्थिति निरंतर मजबूत हो रही है : कुमारस्वामी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा विरोधी दलों की स्थिति निरंतर मजबूत हो रही है : कुमारस्वामी

NULL

बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छवि तेजी से गिर रही है और कर्नाटक में अगले महीने होने वाले उप-चुनाव और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से इसकी पुष्टि हो जायेगी। श्री कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को पराजित करने के लिए भाजपा का विरोध कर रहे विपक्षी दल अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं।

श्री कुमारस्वामी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि तीन नवंबर को राज्य में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के होने वाले उप चुनावों में कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन जीत हासिल करेगा। मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु प्रेस क्लब और बेंगलुरु रिपोटर्स गिल्ड की ओर से आयोजित‘मीट द प्रेस’कार्यक्रम में कहा कि उप चुनावों के नतीजे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी असर डालेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर अपनी पकड़ खोती जा रही है। भाजपा के हाल के चुनावों में हुई पराजय से परिलक्षित भी हो रहा है और श्री मोदी की छवि को गहरा धक्का लगा है। उप-चुनावों के बाद कर्नाटक से मजबूत संदेश पूरे देश में जायेगा। कर्नाटक ने पहले भी राष्ट्रीय राजनीति का परिदृश्य कई बार बदला है और इस बार भी यही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।