खुद को SP बताने वाला व्यक्ति दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खुद को SP बताने वाला व्यक्ति दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लड़कियों को प्रभावित करने के लिए अपने आप को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का सहायक पुलिस

सोशल मीडिया पर लड़कियों को प्रभावित करने के लिए अपने आप को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का सहायक पुलिस आयुक्त बताने वाले व्यक्ति को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में एक महिला को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि 26 वर्षीय आरोपी पीयूष प्रिय एक एमबीए ग्रैजुएट है और नोएडा में एक आटा फैक्ट्री में मार्केटिंग मैनेजर है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब 22 वर्षीय महिला ने पिछले सप्ताह पुलिस में शिकायत की कि प्रिय ने खुद को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का एसीपी बताया और उससे फेसबुक पर दोस्ती की। उसने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने शादी करने का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए।
 दोनों एक-दूसरे को एक महीने से ज्यादा वक्त से जानते थे। इसके बाद एक मामला दर्ज कराया गया और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी व्यक्ति को शुक्रवार को न्यू अशोक नगर में उसके किराये के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर अपने आप को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का एसीपी बताकर फेसबुक पर लड़कियों को प्रभावित करता था। उसने शिकायकर्ता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कबूल की।’’ पुलिस ने बताया कि एसीपी के कई फर्जी आईडी कार्ड और स्टाम्प भी उसके पास से बरामद हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।