दिल्ली में अगले 48 घंटे बाढ़ का खतरा, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद : CM केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में अगले 48 घंटे बाढ़ का खतरा, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद : CM केजरीवाल

प्रशासन ने लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके रहने के लिए बड़ी संख्या में

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 40 वर्षों के बाद यमुना में सबसे अधिक मात्रा में पानी छोड़ जाने के बाद दिल्ली में बाढ़ के संभावित खतरों का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में सोमवार को संबंधित विभागों के साथ उत्पन्न होने वाली स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। 
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बैठक के बाद बताया कि रविवार को हथिनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ गया है। इस पानी को दिल्ली पहुंचने में 36 से 72 घंटे का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ बाढ़ की संभावित स्थिति पर चर्चा हुई और हिदायत दी गई है कि जान माल का नुकसान नहीं हो इसके लिए हरसंभव उपाय किए जायें। 
1566210262 yamuna
मुख्यमंत्री ने कहा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज यमुना का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे को पार कर जाएगा। वर्ष 2013 में 8.06 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ गया था जिससे जलस्तर 207.32 मीटर तक पहुंच गया था। 
केजरीवाल ने कहा कि यमुना की तलहटी में बसें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने तलहटी में बसे लोगों से कहा कि वह घबरायें नहीं और सुरक्षित स्थानों पर चले जायें। प्रशासन ने लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके रहने के लिए बड़ी संख्या में टेंटों का प्रबंध किया है। कुल 23860 लोगों को निकालाना है। 

लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए करें प्रेरित : सिद्धार्थन

इनके लिए 2120 तंबुओं का प्रबंध किया गया है और आज शाम सात बजे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे खतरे वाले हैं लेकिन प्रशासन दिन-रात किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद है। 
पानी आज मध्य रात्रि और बुधवार तक पूरी रफ्तार के साथ दिल्ली पहुंच सकता है। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की सहायता के लिए दो टेलीफोन नंबर 01122421656 और 011 21210849 भी जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।