राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत रहा।अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदा-बांदी का पूर्वानुमान लगाया है।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 287 रहा।शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।