दिल्ली में आज भी जारी रहेगा तपती गर्मी का कहर, न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ 32.6 डिग्री सेल्सियस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में आज भी जारी रहेगा तपती गर्मी का कहर, न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ 32.6 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में मंगलवार को सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत थी। 
वहीं, दक्षिण पश्चिम मानसून एक और दिन राष्ट्रीय राजधानी से दूर रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को पछुआ हवाओं के चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को यानी कल आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान था, लेकिन बारिश नहीं हुई और दिल्ली कि जनता को गर्मी का सामना करना पड़ा। 
दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राष्ट्रीय राजधानी में दक्षिण पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी बनी हुई है जिससे दिल्ली एक और दिन बारिश से महरूम रही। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति धीमी है और अगले पांच दिनों में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में इसकी शुरुआत होने या पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शेष हिस्सों में इसके आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।