Delhi में लड़की ने किया ब्रेकअप तो युवक ने गर्लफ्रेंड पर 6 बार चाकू से हमला कर दिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi में लड़की ने किया ब्रेकअप तो युवक ने गर्लफ्रेंड पर 6 बार चाकू से हमला कर दिया

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को भयानक हादसा हुआ जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को भयानक हादसा हुआ जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल  ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार कर दिए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। 
वहीं घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां  उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम सुखविंदर है। जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। 
दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही है छात्रा 
बता दें पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसकी 5 साल पहले सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए लड़की ने खुद को दूर करना शुरू कर दिया। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई। जिसके बाद उसने सोमवार को लड़की से मिलने के लिए कहा। वो जानना चाहता था कि आखिर लड़की ने ब्रेकअप क्यों किया है? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसी दौरान लड़के ने उस लड़की पर बार-बार हमला कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी गली की साइड में ले जाकर लड़की पर हमला करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।  जब पुलिस ने उसकी छानबीन की तो टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छुप गया है। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।