WEATHER REPORT: दिल्ली में दिसंबर के महीने बढ़ी ठंड, कई इलाकों में गिरा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

WEATHER REPORT: दिल्ली में दिसंबर के महीने बढ़ी ठंड, कई इलाकों में गिरा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में ठंड के महीने शरु हुए कई महीने बीत चुकें है । कुछ दिन से हल्की

राजधानी दिल्ली में ठंड के महीने शरु हुए कई महीने बीत चुकें है। कुछ दिन से हल्की ठंड और गर्मी बनी हुई थी । वहीं इस बीच लग रहा था कि इस साल ठंड कम पड़ सकती है, लेकिन दिसंबर के महीनें में मौसम पूरी तरह से बदलता नजर आ रहा है और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रचंड रुप लोगों के लिए परेशानी बन सकता है। पहाड़ी इलाकों में मौसम के बदलने से कुछ मौदानी जगहों पर इसका प्रभाव देखे को मिल रहा है। दिल्ली के उत्तर भारत में ठिठुरने के साथ-साथ कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की और से मिली जानकारी के मुताबिक  दिल्ली, हरियाणा समेत मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में 20 दिंसबर तक शीतलहर जारी रह सकती है।
क्या ठंड का और राज्यों पर भी पड़ सकता है असर? 
हरियाणा, दिल्ली के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारख़ंड , मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ, राजस्थान सहित सभी जगहों पर तापमान गिरा है । राजस्थान के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। आने वाले समय में भारत के इलाकों में शीतलहर चलने का  अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम बिभाग का कहना है कि उत्तरप्रदेश में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका है। विभाग ने बिहार में कोहरा बढ़ने के साथ -साथ  ठंड में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
क्या ठंडी जगहों पर हो सकती है बर्फबारी?
मौसम विभाग के आनुसार , पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा । बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक भारत के कई राज्यों के सैलानी ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते है। क्योकि लोगो को पहाड़ो में घूमने जाना अच्छा लगता है, लेकिन पर्यटकों को अभी बर्फबारी के लिए इतंजार करना होगा। बर्फबारी की संभावना कम लग रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड , जम्मू – कश्मीर में मौसम साफ रहने की संभावना है।
किन राज्यों में हल्की बारिश होने के आसार ?
मौसम विभाग की तरफ से तमिलनाडु के कुछ इलाकों में 19 दिसंबर को बारिश होने के चांस है। साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी ठंड के बढ़ने की संभावना है। विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे में अंडनाम निकोबार द्वीप समूह, केल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिशा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।