आपसी रंजिश में ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आपसी रंजिश में ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या

NULL

पूर्वी दिल्ली : कल्याणपुरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक 55 वर्षीय शख्स का गला रेतकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामआसरे शाह के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को इलाके के लोगों ​के विरोध का सामना करना पड़ा। हत्यारों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू दी। किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

विभिन्न एंगलों से मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल इस मामले में करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। वह जल्द हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने का दावा भी कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, रामआसरे अपने बेटे अभिषेक के साथ त्रिलोकपुरी के 14 ब्लॉक में रहते थे। वह मूलरूप से मोतिहारी, बिहार का रहने वाले थे। रामआसरे दिन में किराये पर ऑटो चलाते थे। जबकि बेटा अभिषेक रात में ऑटो चलाता है। रविवार सुबह करीब सात बजे वह ऑटो चलाकर घर पहुंचा।

उसने पाया कि गेट खुला पड़ा है। वह जैसे ही अंदर घुसा उसके होश उड़ गए। उसके पिता लहूलुहान बिस्तर पर पड़े थे। उसने तुंरत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पाया कि रामआसरे का गला रेता गया है। उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, हत्या से गुस्साए इलाके के लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसी तरह लोगों को शांत कराकर शव को मोर्चरी भिजवाया गया।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।