राहुल गांधी के फर्जी वीडियो वायरल करने पर कांग्रेस ने अशोक पंडित के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी के फर्जी वीडियो वायरल करने पर कांग्रेस ने अशोक पंडित के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने बीते दिनों एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी

फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने बीते दिनों एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की थी। अब उस ट्वीट को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने अशोक पंडित के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।  पार्टी का कहना है कि अशोक पंडित ने कथित तौर पर राहुल गांधी के बारे फर्जी ख़बरें फैलाई है। 
समूहों के बीच नफरत पैदा करने की मंशा – कांग्रेस
फिल्म निर्देशक को घेरते हुए कांग्रेस पार्टी ने शिकायत में कहा है कि अशोक पंडित ने समूहों के बीच नफरत पैदा करने की मंशा से जनता को भड़काने का काम किया है।  उन्होंने अपराध किया है और ये अपराध आईपीसी और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत दंडनीय हैं। बता दें , अशोक पंडित ने कुछ वीडियोस के साथ ट्वीट किया था – “राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर दिया! कारण स्पष्ट है!” इस ट्वीट को उन्होंने बाद में हटा दिया था। 
अशोक पंडित पर आरोप लगाते हुए दिल्ली कांग्रेस ने कहा ट्वीट के साथ राहुल गांधी के फर्जी वीडियो थे। कुछ पुराने वीडियो को मॉर्फ करके गलत तरीके से दिखाया गया जबकि वो उसमे प्रार्थना कर रहे थे। इन वीडियोस को दिखाते हुए अशोक पंडित ने झूट कहा कि राजकोट (गुजरात) में किए जा रहे धार्मिक अनुष्ठानों में राहुल गांधी ने भाग लेने से मना कर दिया जहां देवी दुर्गा की पूजा हो रही थी। 
राहुल गांधी को हिन्दू विरोधी दिखाना था मकसद – कांग्रेस 
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि हिंदू समुदाय के अन्य सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए गलत तरीके से कैप्शन और फर्जी वीडियोस के साथ ट्वीट किया गया और इसे साम्प्रदायिक  धारणा देने की कोशिश की गई कि राहुल गाँधी हिन्दू विरोधी है। 

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा दिल्ली पुलिस में अशोक पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है जिन्होंने राहुल गांधी के फर्जी वीडियो चलाकर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए किया गया प्रयास है। फिलहाल उनके फर्जी पोस्ट को हटवा दिया गया है पर ऐसे लोगों को हम आसानी से नहीं जाने देंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।