पहले से की थी आरोपी ने नरगिस को मारने की प्लानिंग, पुलिस के सामने खोले कई राज़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहले से की थी आरोपी ने नरगिस को मारने की प्लानिंग, पुलिस के सामने खोले कई राज़

दिल्ली से आए हैं लड़कियों पर हो रहे वार की खबरें सामने आती रहती है फिर चाहे वह

राजधानी दिल्ली जो देश में सबसे ज्यादा सुरक्षित स्थान मानी जानी चाहिए लेकिन यह वही जगह है।  जहां दिनदहाड़े एक लड़की को मार दिया जाता है।  यह वही जगह है जहां रात में सड़क पर लड़की को कार से घसीटा जाता है।  यह वही जगह है जहां एक बस के अंदर हैवानों ने अपनी हैवानियत को पार करते हुए एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसको इस कदर बेसहारा छोड़ दिया कि जैसे हो कभी पकड़े ही नहीं जाएंगे। यह वही दिल्ली है जहां सड़क पर एक लड़का लड़की पर चाकू से वार करता रहा लेकिन सड़क किनारे खड़े लोगों ने एक उंगली तक नहीं उठाई। राजधानी दिल्ली को जितना सुरक्षित होना चाहिए, उतनी ही ज्यादा असुरक्षित जगह बन रही है खास तौर पर महिलाओं के लिए। बता दे कि नई दिल्ली में स्थित मालवीय नगर में एक 23 वर्षीय लड़की का एक लड़के ने शुक्रवार को पार्क में जाकर रोड से मारकर उसका मर्डर कर दिया। यही नहीं इसी दिन में एक और घटना हुई जहां एक युवक ने एक लड़की को मारकर खुद आत्महत्या कर ली। लेकिन मालवीय नगर की घटना काफी चौंकाने वाली है क्योंकि यह मामला लव ट्रायंगल बनाता है जिसमें लड़की ने लड़के को शादी करने से मना कर दिया था।  जिस कारण लड़के ने उसको मौत के घाट उतार दिया। 
नरगिस से शादी करना चाहता था इरफ़ान 
दिल्ली से आए हैं लड़कियों पर हो रहे वार की खबरें सामने आती रहती है फिर चाहे वह साक्षी हत्याकांड हो या फिर मालवीय नगर की 23 वर्षीय नरगिस की। जो कि अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी यह लड़की थी जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी,  साथ ही अपने परिवार की मदद करना चाहती थी।  लेकिन उसे क्या पता था कि जिस व्यक्ति को वह जानती है और विश्वास करती है वही व्यक्ति उसका विश्वास तोड़ कर उसकी जान ले लेगा। घटना है मालवीय नगर की जहां नरगिस स्टेनो की कोचिंग के लिए आया करते थे बता दें कि आरोपी इरफान ने उसकी हत्या के लिए पहले से ही प्लान कर रखी थी। उसे पता था कि हर दिन नरगिस उसी रास्ते से कोचिंग जाया करती थी। पुलिस के सामने इरफान में कई राज खोले हैं उसने बताया कि शुक्रवार के दिन दोपहर 12:00 बजे जैसे ही नरगिस कोचिंग के लिए पहुंची तूफान में उसे बात करने के लिए रोका और मालवीय नगर के शिवालिक ए ब्लॉक के विजय मंडल पार्क में उससे बात करने के लिए ले गया। लेकिन नरगिस तो क्या पता था कि जिससे वह बात करने जा रही है वह उसकी जान लेना चाहता है।
 
रिलेशनशिप में थे आरोपी और नरगिस !
आरोपी इरफान नरगिस से शादी करना चाहता था जिस कारण ही उससे शादी की बात करने के लिए वह नरगिस को पार्क में ले गया लेकिन नरगिस ने उसे शादी से साफ इनकार कर दिया जिस वजह से आरोपी ने लोहे की रॉड मारकर नरगिस की हत्या कर दी। नरगिस के भाई समीर ने बताया है की जो आरोपी है वह इरफान उनकी मौसी का लड़का ही है। और वे  उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि करीब 506 साल से आरोपी उनके साथ ही रहा करता था उसने बताया कि उनके पिता सुलजात एक मोटर मैकेनिक और इरफान को भी उन्होंने मैकेनिक का काम सिखाया था उन्होंने बताया कि इरफान घर पर रहता था तब किस को परेशान करता था। पुलिस के मुताबिक नर्गिस और इरफान रिलेशनशिप में थी, और इन दोनो की शादी की बात चल रही थी। लेकिन परिवार वालों ने शादी के लिए इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।