आम आदमी पार्टी ने भाजपा की निंदा करते हुए उसे महिला विरोधी करार दिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आम आदमी पार्टी ने भाजपा की निंदा करते हुए उसे महिला विरोधी करार दिया

अब अगर भाजपा अपने कार्यालय में महिला की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती तो वे दिल्ली की महिलाओं

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा की निंदा करते हुए उसे महिला विरोधी करार दिया। पार्टी का यह बयान एक वीडियो में दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक पार्टी नेता के पत्नी को थप्पड़ मारते हुए दिखने के बाद आया है। आप प्रवक्ता आतिशी ने इस घटना का उल्लेख किया जिसमें भाजपा के महरौली जिलाध्यक्ष आजाद सिंह एक वीडियो में पत्नी और दक्षिण दिल्ली की पूर्व महापौर को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। यह घटना भाजपा के पार्टी कार्यालय में हुई थी। 
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है जो भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के गृह मंत्रालय के अधीन है। अब अगर भाजपा अपने कार्यालय में महिला की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती तो वे दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे?’’
आतिशी ने कहा कि सरिता चौधरी सशक्त महिला हैं और दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी गई हैं। वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिल्ली इकाई की भी अध्यक्ष हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में भाजपा की एकमात्र जिम्मेदारी कानून व्यवस्था की है और वह इसमें भी बुरी तरह नाकाम रही है। आज हमने देखा कि कैसे दिन दहाड़े कनॉट प्लेस में दंपति से लूटपाट हुई। आप नेता ने कहा कि इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम है और लोगों को इस महिला विरोधी पार्टी पर आश्रित नहीं होना चाहिए। आप विधायक राखी बिरला ने कहा कि भाजपा को ऐसे लोगों को तुरंत पार्टी से बाहर निकालकर उदाहरण पेश करना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 18 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।