प्रदेशवासियों ने शांतिपूर्ण मतदान कर लोकतंत्र को समृद्ध बनाया : शिवराज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रदेशवासियों ने शांतिपूर्ण मतदान कर लोकतंत्र को समृद्ध बनाया : शिवराज

पार्टी की मंशा का सम्मान करते हुए लक्ष्य को शिरोधार्य कर संगठन की गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़या

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रदेश के मतदाताओं, चुनाव आयोग तथा पुलिस प्रशासन को बधाई दी है। श्री चौहान ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह प्रदेश के मतदाताओं ने मतदान के लिए उत्साह दिखाया और लोकतंत्र में जागरूकता का परिचय दिया उससे भारतीय लोकतंत्र समृद्ध हुआ है। यह प्रदेश में पिछले 15 वर्षों के दौरान हुए विकास का प्रमाण है और विकास और सुशासन से प्रदेश की जनता अभिभूत है।

296

उन्होंने कहा कि मतदान का क्रम जिस तरह सुबह से शुरू हुआ और मतदान समाप्त होने तक लंबी लाइनों में महिला-पुरूष एवं युवा वर्ग के मतदाता अपनी बारी का उत्साहपूर्वक इंतजार करते रहे, उससे यह बात प्रमाणित हो गयी है कि अपने अधिकारों के प्रति जहां हर वर्ग में उत्सुकता जगी है वहीं कर्त्तव्यों के प्रति भी जागरूकता आयी है। वहीं भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मंशा का सम्मान करते हुए लक्ष्य को शिरोधार्य कर संगठन की गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़या है, पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।