रात भर की बारिश से दिल्ली में तापमान गिरा, आज भी बारिश की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रात भर की बारिश से दिल्ली में तापमान गिरा, आज भी बारिश की संभावना

NULL

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक रूप से बादल छाये रहे, जबकि रात भर हुयी बारिश के कारण यहां का न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने मानसून से पहले, पिछले 24 घंटों के दौरान 52.6 मिमी बारिश दर्ज की। बारिश के कारण राजधानी दिल्ली के कई स्थानों में पानी भर गया और अनेक जगहों पर यातायात बाधित हो गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून इसी सप्ताह पहुंचने की उम्मीद है।

आज दिन में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली में आज सुबह साढ़े आठ बजे आद्रता का स्तर 98 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञानियों ने आज दिन में भी बारिश होने का अनुमान जताया है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ”आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे, जबकि कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।” राजधानी दिल्ली में कल का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।