दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुलकित महाराज उर्फ पुलकित मिश्रा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलकित महाराज खुद को प्रधानमंत्री का आध्यात्मिक गुरु बताकर अलग-अलग राज्यों में सुरक्षा और वीआईपी प्रोटोकॉल की मांग करता था दिल्ली पुलिस ने पीएमओ से मिली शिकायत के बाद अगस्त में केस दर्ज किया था।
आपको बता दे कि आरोपी राष्ट्रपति से भी सम्मानित हो चुका है। वह बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों के साथ अपनी फोटो दिखाकर धाक जमाता था। गिरफ्तार आरोपी देश का जाना-माना कथक सम्राट पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके द्वारा किए गए फर्जीवाड़ों की फेहरिस्त तैयार करने में जुटी है।
महिलाओं के साथ जानवरों जैसा बर्ताव नहीं किया जा सकता : सर्वोच्च अदालत
पुलकित महाराज न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी कथक गुरु के नाम से जाना जाता है पूरे विश्व में पुलकित महाराज के करोड़ों फैन्स मौजूद हैं। कला प्रेमी इस कथक गुरु के डांस के कायल हैं। कथक गुरु पुलकित महाराज पर आरोप है कि इसने अलग-अलग मंत्रालयों के फर्जी लेटर हेड की मदद से कई राज्यों में वीवीआइपी सुविधाएं हासिल की हैं।
बता दे कि यह बाबा गाजियाबाद का रहने वाला है। इसने खुद के फर्जी कागजात बना रखे थे। खुद को कथक डांसर भी बताता था।
कुछ दिन पहले ही सीतापुर के डीएम को एक शख्स ने पत्र लिखकर पुलकित के लिए रहने और सुरक्षा का इंतजाम करने के लिये कहा था। उस शख्स ने खुद को कला और संस्कृति मंत्रालय का सचिव बताया था। यह बाबा कई राज्यों में वीवीआईपी सुरक्षा मांगता था।