Monkeypox : दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध केस, LNJP में भर्ती हुआ युवक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Monkeypox : दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध केस, LNJP में भर्ती हुआ युवक

मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के संदेह में एक व्यक्ति को यहां लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती

मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के संदेह में एक व्यक्ति को यहां लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मरीज अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार और त्वचा पर दानों के लक्षण के साथ आया था। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि व्यक्ति की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। वह राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों में से नहीं है। उसका विदेश यात्रा का इतिहास है। सूत्रों ने कहा कि रोगी के शरीर पर चकत्ते और घाव मिले हैं। उसके नमूनों को राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे भेजा गया है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर SC ने टाली आप की याचिका पर सुनवाई

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के रहने वाले मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीज के संपर्क में आए एक व्यक्ति ने शरीर में दर्द की शिकायत की है और किसी अन्य लक्षण की जांच के लिए उसकी निगरानी की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए पहले मरीज का एलएनजेपी अस्पताल के पृथकवास वार्ड में उपचार चल रहा है।
पहले मरीज की तबीयत में तेजी से सुधार
लोकनायक अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के पहले मरीज की तबीयत में सुधार हो रहा है। वह फोन पर परिजनों से बातचीत कर रहा है और अब दर्द भी नहीं है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि अब उसके शरीर और नए दाने निकलने बंद हो चुके हैं। शरीर पर पूरी तरह दाने खत्म होने के बाद उसका सैंपल दोबारा जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।