दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद आज

आसमान में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह मौसम बेहद खुशनुमा हो गया, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।
 मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद आज सुबह तेज हवाएं चलने की वजह से गर्मी कम हो गई। मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने, गरज, धूल भरी आंधी चलने और बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। 
1560662183 weather1
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।