सुभाष चोपड़ा और कीर्ति आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुभाष चोपड़ा और कीर्ति आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात

कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रदेश इकाई के लिये चुनाव अभियान समिति के प्रमुख बनाये गये

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रदेश इकाई के लिये चुनाव अभियान समिति के प्रमुख बनाये गये कीर्ति आजाद ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शिष्टाचार भेंट की। आजाद ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी। 
सोनिया गांधी के अनुमोदन पर ही बुधवार को चोपड़ा और आजाद को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। 

1571906799 kirti azad 1200

आजाद ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगाने का वादा किया।’’ उल्लेखनीय है कि जुलाई में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के निधन के बाद से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद रिक्त था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।