चाकू से गोदकर छात्र की हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चाकू से गोदकर छात्र की हत्या

नई दिल्ली : आनंद पर्वत इलाके में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक छात्र की चाकू से गोदकर

नई दिल्ली : आनंद पर्वत इलाके में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रितिक कुमार (18) के रूप में हुई है। वह परिवार समेत नेहरू नगर इलाके में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस लूटपाट, प्रेमसंबंध, रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 
पुलिस के मुताबिक रितिक अपने परिजनों के साथ नेहरू नगर बलजीत नगर इलाके में रहता था। परिवार में पिता राकेश, दो भाई मनीष, योगेश और एक बहन नेहा है। रितिक ने बीच में पढ़ाई छोड़कर छोटा-मोटा काम शुरू कर दिया था। साथ में ओपन से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। रितिक के पिता राकेश ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे रितिक खाना खाने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर पार्क में टहलने के लिए गया था। 
दस मिनट बाद ही वह खून से लतपथ चिल्लाता हुआ घर में आया। उसने बताया कि किसी ने उसे चाकू मार दिए हैं। रितिक के पेट में तीन-चार चाकू मारे गए थे। परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आखिर किसने की रितिक हत्या?
आनंद पर्वत पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मगर पुलिस को इस मामले में अभी तक ऐसा कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला है, जो बता सके कि वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया। वहीं परिवार के सदस्यों ने भी किसी से दुश्मनी की बात से इंकार किया है। 
फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिजन, रिश्तेदार व दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस मृतक के फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है ताकि हत्या की इस गुत्थी को सुलझाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।