सामाजिक मान्यताओं को मजबूत करते हैं रक्षा सूत्र समारोह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सामाजिक मान्यताओं को मजबूत करते हैं रक्षा सूत्र समारोह

मदन कौशिक ने कहा कि रक्षासूत्र समारोह में मातृ शक्ति का अपार सैलाब इस बात का प्रतीक है

हरिद्वार : भारतीय जनता पार्टी अपनी सामाजिक मान्यताओं को मजबूत करने के लिए प्रतिवर्ष रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन करती है। भाई-बहन का नाता अटूट होता है। प्रतिवर्ष रक्षा बंधन का पर्व व रक्षा सूत्र का धागा इस रिश्ते को और अधिक मजबूत करता है। रक्षासूत्र समारोह में मातृ शक्ति का अपार सैलाब इस बात का प्रतीक है कि मातृशक्ति का आशीर्वाद, स्नेह व सहयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ है। यह विचार नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने स्वयंवर पैलेस, अनुराग पैलेस व भारत सेवा आश्रम में आयोजित रक्षा सूत्र समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्र व प्रदेश में सत्ता में काबिज होकर विकास कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही है।

भारतीय परम्परा रही है कि सदियों से बहनों ने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर अन्याय व अधर्म के प्रति लड़ने की शक्ति प्रदान की है। निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति व संस्कारों को आने वाली युवा पीढ़ियों में अंकुरित करने के लिए भारतीय त्यौहारों को जो भारतीय संस्कृति का मूल है, निरन्तर अग्रसर है। आज का यह आयोजन जहां भारतीय संस्कृति व संस्कारों को प्रदर्षित करता है वहीं इस बात का भी प्रतीक है कि भारतीय जनता पार्टी समाज में राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ अपने त्यौहारों को भी सभी के साथ मिलकर मनाने में विष्वास रखती है। पिछले एक दषक से अधिक समय से हरिद्वार विधायक व प्रदेष सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौषिक द्वारा इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं। जो हरिद्वार की जनता को एक सूत्र में बांधकर रखने का एक आदर्ष के रूप में स्थापित हुआ है।

हरिद्वार में कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रदर्शन

भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि रक्षा सूत्र समारोह का यह आयोजन समूचे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस आयोजन में हजारों बहनें अपने प्रिय नेता को रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं। कार्यक्रम की आलोचना कर कांग्रेस के नेताओं ने अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के इस पर्व की निंदा से कांग्रेसजनों ने साबित कर दिया है कि उन्हें भारतीय परम्पराओं से कोई सरोकार नहीं है। इस अवसर पर संगीता गिरि, शशिभूषण सक्सेना, दीपक शर्मा, विशाल गोस्वामी, नीरज शर्मा, राजेन्द्र यादव, सतीश पाल, सुखेन्द्र तोमर, नाथीराम प्रजापति, अजय शर्मा, संदीप गोस्वामी, सतीश यादव, रूपेश शर्मा, रवि चौहान, अर्चित चौहान, सूर्यकान्त शर्मा, समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता व मातृशक्ति उपस्थित रहे।

– संजय चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।