सोनिया गांधी और CM ममता बनर्जी ने दिल्ली में आग की घटना मारे लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनिया गांधी और CM ममता बनर्जी ने दिल्ली में आग की घटना मारे लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में रविवार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में रविवार को लगी आग की घटना में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह इस घटना से दुखी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को लगी आग की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों से पीड़ितों और मृतकों के परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील की। 
1575789249 8 delhi
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार,‘‘गांधी ने भयावह घटना में मारे गए लोगों के परिवार और उनके प्रियजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकतम लोगों का जीवन को बचाय जाने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद जाहिर की।’’ उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकारों से पीड़ितों और मृतकों के परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील भी की। गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी हर संभव तरीके से अधिकारियों की मदद करने को कहा। 
1575788902 delhi mamata aa8
राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित तीन मंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में झुलसे लोगों के शीघ्र सेहतमंद होने की कामना भी की है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में भीषण आग लगने की घटना से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं आग में झुलसे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ 

दिल्ली आग: अमित शाह ने घटना पर शोक किया व्यक्त, प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराने का दिया निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।