पहाड़ों पर बर्फबारी : दिल्ली में कंपकंपी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहाड़ों पर बर्फबारी : दिल्ली में कंपकंपी

NULL

नई दिल्ली,चंडीगढ: पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानों में शीत लहर चल पडी है और दिल्ली एन सी आर में शुक्रवार की रात से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं लिहाजा लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर अभी ओर तीन दिन जारी रहने की सम्भावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदान भी ठंड से जमने लगे हैं। दिल्ली के साथ साथ पंजाब , हरियाणा में भी ठंड बढ़ गई है। शिमला में पर्यटकों की भीढ़ बढ़ गई है और लोगों को अब वहां बर्फबारी का इंतजार है। पंजाब हरियाणा में कोहरा अपना असर दिखाने लगा है। पंजाब जाने वाली अनेक ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं और यही हालत सड़क यातायात की भी है।

उधर सड़कों पर भी कोहरा अपना असर दिखाते हुए सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने लगा है। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के करगिल शहर में कल रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही क्योंकि इस क्षेत्र के ज्यादातर स्थानों पर तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछली रात की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस कम था। राज्य में इस मौसम में अब तक दर्ज की गई, यह सबसे ठंडी रात थी। अधिकारी ने बताया कि लेह में शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो कि पिछली रात की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस कम था।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान पिछली रात की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस कम था। दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि उथरी कश्मीर के कुपवाड़ शहर में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

उतरी कश्मीर में रिजॉर्ट के लिए मशहूर गुलमर्ग में कल रात बीते दशक में दिसंबर की सबसे ठंडी रात रही। यहां का तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी में कल की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही। पहलगाम में शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए राज्य में शुष्क मौसम बने रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।