हिमाचल में बर्फबारी, बारिश के बाद धूप खिली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल में बर्फबारी, बारिश के बाद धूप खिली

गुरुवार को तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यहां बारिश हुई थी। शुक्रवार को यहां

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और नजदीकी पर्यटन क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बर्फबारी के एक दिन बाद शुक्रवार को यहां धूप खिली। इसके बावजूद भी अधिकतर क्षेत्रों में तापमान हिमांक के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी, क्योंकि यहां 19 नवंबर से पहले बर्फबारी की कोई आशंका नहीं है।

 विभाग के अनुसार, मनाली, कुफरी और नारकंडा में यह मौसम की पहली बर्फबारी थी। मनाली और नारकंडा में यह स्थिति अगले तीन-चार दिनों तक बनी रहेगी। लाहौल-स्पीति जिले का केलांग राज्य में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, यहां तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, मनाली में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, धर्मशाला में 8.4 और डलहौजी में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शिमला में गुरुवार को तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यहां बारिश हुई थी। शुक्रवार को यहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।