13 मार्च को दिल्ली में डिजिटल रैली करेंगी स्मृति ईरानी, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की गिनाएंगी उपलब्धियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

13 मार्च को दिल्ली में डिजिटल रैली करेंगी स्मृति ईरानी, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की गिनाएंगी उपलब्धियां

आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ईरानी दिल्ली बीजेपी कार्यालय से ‘दिल्ली जन संवाद’ डिजिटल रैली को संबोधित

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दिल्लीवासियों को 13 जून को डिजिटल रैली के जरिये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की अब तक की उपलब्धियां से अवगत कराएंगी। दिल्ली में आयोजित होने वाली पहली डिजिटल रैली से लगभग 25 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
गुप्ता ने कहा कि ईरानी दिल्ली बीजेपी कार्यालय से ‘दिल्ली जन संवाद’ डिजिटल रैली को संबोधित करेंगी। यह रैली सोशल मीडिया और केबल ऑपरेटरों के माध्यम से लगभग 25 लाख लोगों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पार्टी सांसद, विधायक, दिल्ली बीजेपी के पदाधिकारी, निगम पार्षद और अन्य नेता शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते हुए, शहर के दो हजार स्थानों पर 20 से 50 लोगों के साथ रैली में शामिल होंगे। 
गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को बुधवार को दिल्ली में 15 लाख घरों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। इसके लिए दो-दो कार्यकर्ता फेस मास्क पहन कर घर घर जाएंगे। 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिल्ली बीजेपी आने वाले दिनों में हर विधानसभा क्षेत्र में दो वीडियो कांफ्रेंस कर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होगी। गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की मदद की कोशिशें जारी रखते हुए पार्टी से जुड़े संगठन आगामी कुछ दिनों में शहर की जनता के बीच 15 लाख मास्क और 7.5 लाख सैनिटाइजर बांटेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।