5 हजार फीट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट में दिखा धुआं, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

5 हजार फीट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट में दिखा धुआं, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

स्पाइसजेट (SpiceJet) की एक फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। दिल्ली से जबलपुर जा

स्पाइसजेट (SpiceJet) की एक फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। आज दिल्ली से जबलपुर जा रही फ्लाइट के अंदर धुआं होने के चलते उसकी वापस दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट के अंदर बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।
केबिन में चारों तरफ अचानक से फैलने लगा धुआं 
दरअसल, जब फ्लाइट 5 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था तभी केबिन में चारों तरफ अचानक से धुआं फैलने लगा। फ्लाइट में करीब 70 यात्री थे। धुंआ उठते ही फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट में ही लैंड कराया गया। इस फ्लाइट  को  दिल्ली से जबलपुर में 8:50 पर आना था। 


धुंआ देख घबरा गए यात्री

स्पाइसजेट के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार स्पाइसजेट के दिल्ली से आने वाले विमान तय समय से करीब दो घंटे विलंब से जबलपुर आएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य विमान से पैसेंजर को लाया जा रहा है। फ्लाइट के अंदर यात्रियों को धुंआ से उठते दिखा तो यात्री घबरा गए।
इसके बाद पायलट ने तत्काल दिल्ली में ही विमान को लैंड कराने की अनुमति चाही। उसके बाद विमान को लैंड कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट का विमान करीब 10:30 बजे जबलपुर में लैंड करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।