कांग्रेस की रैली में प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के लगे नारे, देखें VIDEO - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस की रैली में प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के लगे नारे, देखें VIDEO

कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली में आयोजित एक रैली के दौरान कांग्रेस के एक पूर्व विधायक सुरेंद्र

कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली में आयोजित एक रैली के दौरान कांग्रेस के एक पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने मंच पर कांग्रेस महासचिव ‘प्रियंका गांधी’ के बजाय ‘प्रियंका चोपड़ा ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए। हालांकि, जैसे ही मंच पर मौजूद नेता को अपनी गलती का एहसास हुआ तुरंत ही भूल सुधार कर प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। 


कांग्रेस रैली में हुई इस चूक को लोग सोशल साइट्स पर बड़े चाव से सुन रहे हैं और देख रहे हैं। इस घटना को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने संज्ञान लिया है। इस वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने मजाकिया टिप्पणी भी की है। एक यूजर ने लिखा है कि बधाई हो, आखिरकार प्रियंका चोपड़ी ने राजनीति में एंट्री कर ही ली।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को ‘जनाक्रोश रैली’ करने वाले हैं। इस रैली में कांग्रेस बीजेपी की आर्थिक नीतियों पर कड़े प्रहार करने वाली है। तीन दिसंबर को भी पार्टी कच्ची कालोनियों के मुद्दे पर शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निवास पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।