सिसोदिया ने किया महरौली मानसून महोत्सव का उद्घाटन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिसोदिया ने किया महरौली मानसून महोत्सव का उद्घाटन

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘महरौली मानसून महोत्सव’

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘महरौली मानसून महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक नरेश यादव और पर्यटन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि महरौली मानसून महोत्सव एक पर्यटन स्थल के रूप में महरौली के सांस्कृतिक और पारिस्थितिक महत्व को उजागर करेगा। 
इस तीन दिवसीय उत्सव के दौरान तीन स्थानों आम बाग, जहाज महल और झरने में कई कार्यशालाओं, हैरिटेज वॉक सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि यह आयोजन महरौली को स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए एक गंतव्य के रूप में प्रोत्साहित करने में मददगार साबित होगा। 
इससे आगंतुकों को सबसे पुरानी जीवित विरासत के इतिहास का पता लगाने का अवसर मिलेगा। इसीलिए मैं सभी दिल्लीवासियों से आग्रह करता हूं कि इस ऐतिहासिक स्थान पर मौसम का जश्न मनाएं, इसकी समृद्ध संस्कृति, पारिस्थितिकी और विरासत की खोज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।