भाजपा के साथ जबसे नीतीश ने सरकार बनायी है अपराध चरम पर है : बुलो मंडल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा के साथ जबसे नीतीश ने सरकार बनायी है अपराध चरम पर है : बुलो मंडल

विधि व्यवस्था को देखते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय को नीतीश सरकार को बर्खास्त कर राज्य में अविलम्ब राष्ट्रपति

भागलपुर : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने मुठभेड़ में पसराहा थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह के शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और नीतीश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में ऐसी सरकार का सत्ता में बने रहने का कोई मतलब नही है जहाँ थानेदार भी सुरक्षित नही हो।

बिहार में कानून का राज नही बल्कि अपराधियों का राज कायम है। बिहार में जब पुलिस वाले सुरक्षित नही है तो आम लोगो की सुरक्षित रहने की कल्पना नही कर सकते है। जनादेश का अपमान कर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ जबसे सरकार बनायी है तब से बिहार में अपराध चरम सीमा पर है।

कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है अपराधियों के सामने सरकार नतमस्तक हो चुकी है। प्रदेश में हो रहे आपराधिक घटनाओं से लोगो में भारी दहस व्याप्त है। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भी पसराहा थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह के मुठभेड़ में शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है।

अपराधियों के मन से पुलिस प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है । चारो तरफ आपराधिक घटनाओं के चलते कोहराम मचा हुआ है। नीतीश सरकार को राज्य की जनता की चिंता कम और कुर्सी बचाने की चिंता ज्यादा है। प्रदेश की गिरती विधि व्यवस्था को देखते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय को नीतीश सरकार को बर्खास्त कर राज्य में अविलम्ब राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।