मध्य प्रदेश में बौछारें पड़ने के आसार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश में बौछारें पड़ने के आसार

भोपाल का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, इंदौर का 35.5 डिग्री, ग्वालियर का 36.5 डिग्री और जबलपुर का 33.4

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में आए तूफान के चलते राज्य में भी बादल छा सकते हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

गुरुवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप निकली है। राज्य में एक तरफ न्यूतनम तापमान में गिरावट आई है तो दूसरी ओर अधिकतम तापमान बढ़ा है। राज्य में सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर रहा, वहीं अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया। राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है।

गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20़ 8 डिग्री, इंदौर का 19 डिग्री, ग्वालियर का 19.4 डिग्री और जबलपुर का 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, इंदौर का 35.5 डिग्री, ग्वालियर का 36.5 डिग्री और जबलपुर का 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।