विराट विजय हासिल करने के लक्ष्य पर शिवराज सिंह चौहान ने बात की पार्टीजनों से - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विराट विजय हासिल करने के लक्ष्य पर शिवराज सिंह चौहान ने बात की पार्टीजनों से

MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के लिए आज सभी पार्टी प्रत्याशियों और पार्टीजनों से

MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के लिए आज सभी पार्टी प्रत्याशियों और पार्टीजनों से चुनाव में विराट विजय हासिल करने के लिए जुटने का आह्वान किया और कहा कि राज्य में लगातार चौथी बार पार्टी की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है।

शिवराज सिंह चौहान यहां ऑडियो ब्रिज के जरिए सभी पार्टी प्रत्याशियों, जिला अध्यक्षों, विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों और अन्य संबंधित नेताओं से एकसाथ चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद थे।

मध्यप्रदेश चुनाव : शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट से दाखिल किया नामांकन

शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्याशियों से कहा कि पार्टी का प्रत्येक प्रत्याशी सेनापति है और यह सेनापति पार्टी की सामूहिक ताकत का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्याशियों से चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रोडमैप बनाने और व्यवस्थित तरीके से उस पर अमल करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट और झूठा प्रचार बताता है कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं बचा। जनता कांग्रेस के इस प्रपंच को समझ चुकी है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम विचार और सरकार के माध्यम से समाज की श्रेष्ठ सेवा करने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं। इसलिए हम सभी को जुटकर भारी बहुमत से राज्य में चौथी बार सरकार बनाने के कार्य में जुट जाना है। उन्होंने प्रत्याशियों से विनम्रता और परिश्रम का सूत्र अपनाने का अनुरोध किया और कहा कि यह बड़ पूंजी है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम जिस संस्कारित राजनैतिक दल के कार्यकर्ता हैं, उसके अनुरूप हमारा आचरण और व्यवहार भी होना चाहिए। इसके अलावा परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे, तो विजय के लक्ष्य को अवश्यक हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।