पूर्व सांसदों के साथ शीला ने की बैठक, कहा जनता के बीच जाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व सांसदों के साथ शीला ने की बैठक, कहा जनता के बीच जाएं

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को कांग्रेस के

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को कांग्रेस के सभी पूर्व सांसदों की एक बैठक हुई। जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से शीला दीक्षित के नेतृत्व में आस्था के साथ विश्वास जताया कि इस बार दिल्ली में एक बार फिर दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम फहराएगा।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के साथ कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ, राजेश लिलौठिया के अतिरिक्त पूर्व सांसद जर्नादन द्विवेदी, जय प्रकाश अग्रवाल, चौ. तारीफ सिंह, महाबल मिश्रा, रमेश कुमार, जेके जैन, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी, जितेन्द्र कुमार कोचर आदि मौजूद थे।

शीला दीक्षित ने दिल्ली के मौजूदा भाजपा सांसदों की अकर्मण्यता और दिल्लीवासियों प्रति उदासीनता की गंभीरता पूर्वक सभी दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सांसदों के साथ चर्चा की। सभी पूर्व सांसदों ने भावी लोकसभा चुनावों के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए जिस पर गहन विचार विमर्श हुआ और एक बार फिर साबित हुआ कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मार्ग दर्शन में सम्पूर्ण दिल्ली कांग्रेस, दिल्ली और दिल्लीवासियों की बेहतरी के लिए एकजुटता के साथ चुनावी समर में उतरने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और दिल्लीवासियों के लिए स्वयं को समर्पित भाव से कार्य करते हुए जनता के बीच जाएं और उनको कांग्रेस नीतियों और कांग्रेस के जनहितकारी विचारों से अवगत कराएं। इस मौके पर समस्त पूर्व सांसदों ने एकजुटता के साथ शीला दीक्षित के आह्वान को स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।