शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद पर लगाया बदसलूकी का आरोप, मुकदमा दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद पर लगाया बदसलूकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी की एक शिकायत पर बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डम्पी’ के खिलाफ

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी की एक शिकायत पर बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डम्पी’ के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। इल्मी ने अपनी शिकायत में अकबर अहमद ‘डम्पी’ पर एक निजी पार्टी में उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने कहा कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 के तहत दर्ज किया गया है। अहमद से इस बारे में टिप्पणी के लिए सम्पर्क नहीं हो सका और उन्होंने इस मामले में संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया।
पुलिस के अनुसार, इल्मी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अहमद ने पांच फरवरी को दक्षिणपश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आयोजित एक रात्रिभोज कार्यक्रम में ‘‘उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और अशिष्ट टिप्पणी कीं।’’
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) आई पी सिंह ने कहा कि उन्हें इल्मी की शिकायत मिली है और उसके आधार पर अकबर अहमद ‘डम्पी’ के खिलाफ सात फरवरी को एक मामला दर्ज किया गया।
डीसीपी ने कहा कि मामले में जांच जारी है। इल्मी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कार्यक्रम में अहमद उनके प्रति ‘‘बहुत अपमानजनक’’ थे। इल्मी ने कहा कि उन्होंने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।