शाह का नाम आने के साथ ही खत्म हो गई सभी चुनौतियां : नित्यानंद राय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शाह का नाम आने के साथ ही खत्म हो गई सभी चुनौतियां : नित्यानंद राय

मातहत मंत्रालय में कनिष्ठ मंत्री का पद संभालने के बाद राय ने यह बयान दिया है। शाह ने

नव-नियुक्त केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को कहा कि जहां भी अमित शाह का नाम आता है, सभी चुनौतियां खत्म हो जाती हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मातहत मंत्रालय में कनिष्ठ मंत्री का पद संभालने के बाद राय ने यह बयान दिया है। शाह ने शनिवार को गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाला। 
नये पद और मंत्रालय के साथ आने वाली चुनौतियों के बारे में सवाल करने पर राय ने कहा, ‘‘जहां अमित शाह का नाम आता है, सभी चुनौतियां खत्म हो जाती हैं।’’ 
राय ने यह भी कहा कि वह केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के पद से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाएंगे। भाजपा नीत राजग को लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत मिला है। अकेले भाजपा को 303 सीटें मिली हैं। बतौर पार्टी अध्यक्ष इस जीत के रणनीतिकार शाह रहे। वहीं राय बिहार में भाजपा के अध्यक्ष हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।