सीनियर वकील मोहित माथुर बने हाईकोर्ट बार एसो. अध्यक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीनियर वकील मोहित माथुर बने हाईकोर्ट बार एसो. अध्यक्ष

सीनियर वकील मोहित माथुर को अध्यक्ष और अभिजात को सचिव पद के लिए चुना गया है। बार एसोसिएशन

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनावों के परिणाम उसी दिन देर रात घोषित किए गए। सीनियर वकील मोहित माथुर को अध्यक्ष और अभिजात को सचिव पद के लिए चुना गया है। बार एसोसिएशन चुनावों में 9 पदों के लिए 71 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इस बार के चुनावों में पहली बार ईवीएम में नोटा का विकल्प भी वकील मतदाताओं के लिए रखा गया।

गौरतलब है कि अध्यक्ष पद पर 6, उपाध्यक्ष पद पर 9, सचिव पद पर 5, संयुक्त सचिव पद पर 2, कोषाध्यक्ष पद पर 4, सीनियर सदस्य पद पर 6, कार्यकारी सदस्य पद पर 10, महिला कार्यकारी सदस्य पद पर 4, कार्यकारी समिति के 5 पदों के लिए 25 वकीलों ने नामांकन किया था। इस चुनाव में 5783 वकीलों को मतदान के लिए योग्य पाया गया। इसमें से शुक्रवार को 4313 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया । देर रात जारी परिणामों के तहत मोहित माथुर 1265 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर आसीन हुए।

दूसरे स्थान पर 860 वोट के साथ राजीव खौसला रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए जतन सिंह ने 1097 वोट प्राप्त कर बाजी मारी। अभिजात 1965 वोट प्राप्त कर सचिव बने। मोहित गुप्ता को 1948 वोट के साथ कोषाध्यक्ष और अमित सक्सेना को संयुक्त सचिव चुना गया। जबकि सीनियर सदस्य में सुधांशु बत्रा और रमेश गुप्ता, सदस्य 25 साल के लिए बी एस धीर, एग्जुक्यूटिव सदस्य के तौर पर कनिका सिंह, बेनीपाल, निखिल मेहता, हर्षित जैन व धन मोहन मिश्रा और महिला एग्जीक्यूटिव सदस्य के तौर पर रुपाली कपूर को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।