दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, AAP में शामिल हुए मुकेश गोयल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, AAP में शामिल हुए मुकेश गोयल

नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं

नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार व दिल्ली नगर निगम कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने आप की सदस्यता ग्रहण की। 
बीते काफी समय से 5 बार पार्षद रह चुके मुकेश गोयल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन आखिरकार उन्होंने इसपर अपना फैसला लेते हुए आज आप ज्वाइन कर ली। उनके साथ कई और सदस्य भी आप में शामिल हुए हैं।
1638005869 mm
इससे पहले श्रीराम कालोनी वार्ड 64-ई से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद साहिस्ता ने कांग्रेस का दामन थामा था। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को झटका दिया है। दिल्ली निगम चुनाव में कांग्रेस की हालत पहले से ही नाजुक रही है और मुकेश गोयल के जाने के बाद हालत और बिगड़ सकती है।
दरअसल दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनाव में पिछली बार करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दिल्ली के तीनों निगमों में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया था। इन चुनावों में जीत के लिए आप और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।