सीमा हैदर अपने आशिक सचिन के साथ हुई 'लापता', 24 घंटे से नहीं मिल रहा पता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीमा हैदर अपने आशिक सचिन के साथ हुई ‘लापता’, 24 घंटे से नहीं मिल रहा पता

पाकिस्तान से भाग कर आई सिमा एक बार गायब बताई जा रही। सूत्रों के मुताबिक सचिन के घर

पाकिस्तान से भाग कर आई सिमा एक बार गायब बताई जा रही। सूत्रों के मुताबिक सचिन के घर जाने पर सिमा और सचिन दोनों में से कोई भी नजर नहीं आ रहा है। कहा जा रहा है कि प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर लापता हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा के साथ उसका प्रेमी सचिन भी पिछले 24 घंटे से लापता है।  इतना ही नहीं दोनों का कोई सुराग भी नहीं मिल रहा है। 
सीमा हैदर अपने आशिक सचिन के साथ हुई ‘लापता’
बता दें जानकारी के मुताबिक दोनों पिछले 24 घंटे से अपने घर पर नहीं हैं। अब अपने चार बच्चों के साथ घर छोड़ने वाली पाकिस्तानी महिला पर कई सवाल उठ रहे हैं। इन सबके बीच एक सवाल ये भी सामने आया है कि सीमा हैदर पाकिस्तान की जासूस हो सकती हैं। इसी आशंका में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने देश की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कई सवाल उठाए थे। दरअसल, अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है जिससे यह कहा जा सके कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है। देखा जाए तो नोएडा निवासी सचिन से प्यार होने के बाद सीमा हैदर कई दिनों तक उससे ऑनलाइन बात करती रही। बाद में उन्होंने भारत आकर सचिन से शादी करने का फैसला किया। नेपाल के रास्ते भारत पहुंची सीमा हैदर ने सचिन से शादी भी कर ली है । इस दौरान यह बात भी सामने आई कि सीमा ने भारत आने के लिए पैसे जुटाने के लिए पाकिस्तान में अपनी संपत्ति बेच दी थी। अब आखिरी में देखना ये होगा कि सिमा कब तक मिल पाती है। 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।