झारखंड : मुहर्रम को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा के कड़ इंतजाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड : मुहर्रम को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा के कड़ इंतजाम

मुहर्रम की ड्यूटी में लगाए गए मजिस्ट्रेटों और पुलिसकर्मियों को पूरी कड़ई के साथ चिन्हित स्थानों पर चौकस

झारखंड के गिरिडीह जिले में मुहर्रम में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेंद, कुमार झा ने आज यहां‘यूनीवार्ता’को बताया कि मुहर्रम में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

श्री झा ने बताया कि विवादित एवं भड़काऊ धार्मिक पोस्ट करने पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को लेकर बुधवार को भी पुलिस बल ने शहर के प्रमुख इलाको में फ्लैग मार्च किया है। उन्होंने बताय कि 250 से अधिक चिन्हित स्थानों पर विशेष चौकसी रखने का निर्देश जारी किया गया है।

जिले में मुहर्रम को लेकर 361 मजिस्ट्रेट और 1200 सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 23 सितंबर तक इन कर्मियों की ड्यूटी जिला प्रशासन के द्वारा चिन्हित स्थानों पर लगी रहेगी। चिन्हित स्थानों में कई को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां पर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की गई। मुहर्रम की ड्यूटी में लगाए गए मजिस्ट्रेटों और पुलिसकर्मियों को पूरी कड़ई के साथ चिन्हित स्थानों पर चौकस रह कर ड्यूटी करने का निर्देश जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।