दिल्ली में अभी साक्षी के मर्डर का मामला सुलझा नहीं की इसी तरह का एक और मामला सामना आ गया। दरअसल सिविल लाइन्स थाने के पास 35 साल की महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान 35 साल की रानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा महिला दिल्ली के सफदरजंग इलाके की रहने वाली है। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सात बजे मिली जानकारी
वहीं पुलिस के मुताबिक सपना नाम की एक महिला ने फोन कर सुबह 7 बजे घटना की जानकारी दी थी।सपना ने बताया कि उसके घर कल रात पार्टी थी। जिसमें एक लड़का और दो और महिलाएं मौजूद थीं। तभी झगड़ा हुआ और फिर महिला को चाकू मारे गए। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकी आरोपी सपना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी और मृतक महिला इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में शादी पार्टियों में काम करते थे। छत पर पड़ा मिला महिला का शव वहीं उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर कलसी का कहना है कि सुबह 7 बजे जानकारी मिली कि 35 साल की रानी का शव मजनूं का टीला इलाके में एक घर की छत पर पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास 36 साल की सपना नाम की महिला खड़ी थी, जिसने बताया कि शव रानी का है। पूछताछ में सपना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, पुलिस के मुताबिक सपना और रानी मजनूं का टीला इलाके में एक किराए के मकान में रहती हैं। रानी गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है जबकि सपना शादियों में वेटर का काम करती थी। सपना तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी है।
24 घंटे में दूसरी हत्या
हैरान करने वाली बात ये है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात सामने आई है। कल यानी सोमवार को दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने 16 साल की एक लड़की पर 16 से अधिक बार चाकू मारकर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस दौरान पास से गुजरे राहगीरों ने आरोपी को रोकने की कोई कोशिश नहीं की निर्मम तरीके से की गई इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।